बंगलादेश में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी संसदीय चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर
ढाका। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी संसदीय चुनाव में बड़ी जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने 299 सीटों में से अब तक 177 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। अब तक 225 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और अन्य सीटों पर मतगणना चल रही है।
गौरतलब है कि 2024 में हुए छात्र आंदोलन के बाद गुरुवार को यह संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। बंगलादेश के चुनाव आयोग ने कहा कि अंतिम नतीजे पूरी तरह से सत्यापित होने के बाद धोषित किये जाएंगे, और यह तुरंत साफ नहीं है कि शुरुआती गिनती में सभी पोस्टल बैलेट शामिल किए गए हैं या नहीं।
अनौपचारिक परिणाम के मुताबिक बीएनपी ने सरकार बनाने के लिए ज़रूरी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। यहां 300 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 151 सीटों की ज़रूरत होती है। मीडिया के आंकड़ों के अनुसार बीएनपी और उसके सहयोगी दलों ने इस आंकड़े से ज्यादा सीटें जीत ली हैं।
हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक कोई अंतिम, समेकित घोषणा नहीं की है और कहा है कि कई चुनाव क्षेत्रों के नतीजों को अभी भी इकट्ठा और सत्यापित किये जा रहे हैं। चुनाव को बड़े पैमाने पर बीएनपी और उसके पुराने साथी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधे मुकाबले के तौर पर देखा गया, क्योंकि अब भंग हो चुकी अवामी लीग ( जिसके नेतृत्व में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना हैं) को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। बंगालादेश में पिछले 18 महीनों से मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार चल रही है।
संसदीय चुनाव में मतदान के लिए जुलाई राष्ट्रीय चार्टर के नाम से जाने जाने वाले 84-बिंदु सुधार प्रस्ताव पर देश भर में जनमत संग्रह के साथ हुई थी। मीडिया के आंकड़ों से पता चला कि जनमत संग्रह के लिए 4,137,196 वोट डाले गए, जिनमें से 2,700,844 (65.3 प्रतिशत) जनमत संग्रह के प्रस्ताव के पक्ष में थे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां