प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान को चुनाव जीतने पर बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने इस जीत के लिए बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने आज सुबह बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में बधाई संदेश अपने एक्स हैंडल पर साझा किए।
उन्होंने लिखा, ''मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।''
ये भी पढ़ें दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचाबीएनपी नेता तारिक रहमान पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर- रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। करीब 17 साल के निर्वासन के बाद तारिक पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी लंदन से पिछले साल 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटे थे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां