काशी चढ़ाएगी बाबा को शगुन की हल्दी, मंत्रोच्चार के बीच दूल्हे के रूप में सजेंगे विश्वनाथ
वाराणसी। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही धार्मिक व आध्यात्मिक नगरी काशी महादेव के रंग में रंगने लगी है। शिव विवाह की रस्मों की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार शाम को बाबा विश्वनाथ को सगुन की हल्दी चढ़ाने के साथ होगी।
बांसफाटक स्थित श्रीमहंत लिंगिया महाराज के आवास ‘श्रीयंत्र पीठम’ (श्री धर्म निवास) से हल्दी की पारंपरिक यात्रा टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा पर विधिवत हल्दी अर्पित की जाएगी।
शीतला मंदिर के उपमहंत अवशेष पाण्डेय ने बताया कि काशी की प्राचीन लोक परंपरा के अनुसार शिव विवाह से पूर्व बाबा को शगुन की हल्दी चढ़ाई जाती है। इस वर्ष सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता मंदिर के महंत परिवार द्वारा विशेष रूप से नासिक से हल्दी मंगाई गई है। गुरुवार को हल्दी एवं अन्य चढ़ावा बांसफाटक स्थित श्रीयंत्र पीठम पहुँचेगा, जहाँ से शुक्रवार की संध्या बेला में टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पहुँचा जाएगा।
सारंगनाथ सामूहिक रुद्राभिषेक पीठ के अध्यक्ष राहुल सिन्हा और मंत्री टिप्पू पाण्डेय ने बताया कि बाबा के ससुराल सारंगनाथ मंदिर से ससुराल पक्ष के लोग हल्दी लेकर लिंगिया महाराज के आवास पहुँचेंगे। वहाँ से श्रीमहंत लिंगिया महाराज के नेतृत्व में काशीवासियों के साथ टेढ़ीनीम महंत आवास जाया जाएगा। इस दौरान सारंगनाथ मंदिर के महंत मनीष उपाध्याय भी उपस्थित रहेंगे। महंत वाचस्पति तिवारी ने बताया कि 11 वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का विशेष पूजन किया जाएगा। पारंपरिक भव्य श्रृंगार होगा, दूल्हे के रूप में बाबा की अलौकिक छवि देखने को मिलेगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां