बांग्लादेश चुनाव में जीत पर पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, कहा- सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने पर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है।
" बांग्लादेश के संसदीय चुनाव 2026 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 सीट से जीत हासिल की है। तारिक रहमान पिछले साल दिसंबर में 17 साल से अधिक समय तक स्वैच्छिक निर्वासन में रहने के बाद बांग्लादेश लौटे थे। देश वापसी के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनावी मुकाबला था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। जीत के बाद रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विजय जुलूस निकालने के बजाय देशभर में दोपहर की 'जुमे' की नमाज के बाद विशेष दुआ का आयोजन करें। तारिक रहमान 60 वर्ष के हैं और एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता दोनों ही पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनकी मां, खालिदा जिया, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानी जाती थीं। रहमान 17 साल के राजनीतिक निर्वासन के बाद लंदन से पिछले दिसंबर में बांग्लादेश लौटे।
वे अपनी मां के निधन से कुछ दिन पहले ही देश आए थे। तब से वे लगातार चुनाव प्रचार, बड़ी रैलियों और कानून-व्यवस्था बहाल करने, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के पुनर्निर्माण जैसे वादों के साथ सक्रिय नजर आए। चुनाव नतीजों की बात करें तो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी 62 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) 2 सीटों पर बढ़त में है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार मतगणना अभी जारी है। इस बार 300 में से 299 संसदीय सीटों पर मतदान हुआ, क्योंकि एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां