बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

On

 नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाईटेक ऑफिस और स्मार्ट ग्रिड वाले नए कार्यालय 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन करेंगे। उनके नए कार्यालय की तस्वीर भी सामने आई है। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग डेढ़ बजे 'सेवा तीर्थ' भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व कर्तव्य भवन-2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 6 बजे सेवा तीर्थ में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय होगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी होंगे, जो पहले अलग-अलग जगहों पर बने हुए थे। कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालय बनाए गए हैं। दशकों से कई प्रमुख सरकारी कार्यालय और मंत्रालय सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में कई स्थानों पर फैले हुए खंडित और पुरानी अवसंरचनाओं से कार्य करते रहे। प्रमुख कार्यालयों के इस फैलाव के कारण परिचालन में अक्षमताएं, समन्वय संबंधी चुनौतियां, रखरखाव की बढ़ती लागत और काम करने के लिए अनुपयुक्त वातावरण जैसी समस्याएं उत्पन्न हुईं। आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार सुविधाओं से युक्त नए भवन परिसर के भीतर प्रशासनिक कार्यों को समेकित करके इन समस्याओं से अब मुक्ति मिल जाएगा।

बजट सत्र : राजद विधायक ने विधानसभा में उठाया पीएम आवास योजना का मामला ये भी पढ़ें  बजट सत्र : राजद विधायक ने विधानसभा में उठाया पीएम आवास योजना का मामला

दोनों भवन परिसरों में डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय, सुव्यवस्थित सार्वजनिक संपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत स्वागत सुविधाएं मौजूद हैं। ये सुविधाएं सहयोग, दक्षता, सुचारू संचालन, नागरिकों की बेहतर भागीदारी और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देंगी। 4-स्टार जीआरआईएचए मानकों के अनुसार डिजाइन किए गए इन परिसरों में नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियां, जल संरक्षण उपाय, अपशिष्ट प्रबंधन समाधान और उच्च-प्रदर्शन वाली भवन संरचनाएं शामिल हैं। इन उपायों से परिचालन दक्षता बढ़ेगी और पर्यावरणीय प्रभाव को काफी हद तक कम किया जाएगा। भवन परिसरों में स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, निगरानी नेटवर्क और उन्नत आपातकालीन प्रतिक्रिया अवसंरचना जैसी व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं भी शामिल हैं, जिनसे अधिकारियों और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित और सुलभ वातावरण सुनिश्चित होगा। 

दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा ये भी पढ़ें  दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

Mahindra UDO इलेक्ट्रिक तीन पहिया लॉन्च, 200 किलोमीटर रेंज, 11.7 kWh बैटरी, 3.59 लाख कीमत के साथ कमर्शियल सेगमेंट में नई शुरुआत

भारत में कमर्शियल वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तेजी से बदलाव देखने...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra UDO इलेक्ट्रिक तीन पहिया लॉन्च, 200 किलोमीटर रेंज, 11.7 kWh बैटरी, 3.59 लाख कीमत के साथ कमर्शियल सेगमेंट में नई शुरुआत

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- डील नहीं हुई तो हालात 'बहुत दर्दनाक' हो सकते हैं

   वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जल्द से जल्द परमाणु...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- डील नहीं हुई तो हालात 'बहुत दर्दनाक' हो सकते हैं

बंगलादेश में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी संसदीय चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर

         ढाका। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी संसदीय चुनाव में बड़ी जीत की ओर अग्रसर दिख रही है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बंगलादेश में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी संसदीय चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर

लोकसभा में भारी हंगामा: कफ सिरप से मौतों का मुद्दा गरमाया, सदन की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में आज विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में भारी हंगामा: कफ सिरप से मौतों का मुद्दा गरमाया, सदन की कार्यवाही स्थगित

Mahindra Scorpio N Pickup की तैयारी तेज, दमदार इंजन, बड़ा लोड बेड और शानदार फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

अगर आप एक ऐसी गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं जो एसयूवी की ताकत और पिकअप की मजबूती दोनों साथ...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra Scorpio N Pickup की तैयारी तेज, दमदार इंजन, बड़ा लोड बेड और शानदार फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह लागू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों का सख्त पालन

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से मुरादाबाद जिले में व्यापक रूट...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह लागू,  भारी वाहनों पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों का सख्त पालन

मुरादाबाद: देहात नहीं, इस बार शहर सीट पर दावेदारी ठोकेंगे केके मिश्रा, ठाकुर रामवीर सिंह संग सीएम योगी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

मुरादाबाद। कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर केके मिश्रा ने मुरादाबाद देहात सीट से भाजपा टिकट पर विधानसभा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: देहात नहीं, इस बार शहर सीट पर दावेदारी ठोकेंगे केके मिश्रा, ठाकुर रामवीर सिंह संग सीएम योगी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

मेरठ के रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की के साथ मिला मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू संगठनों ने पकड़कर जमकर पीटा

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शारदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार रात उस समय भारी हंगामा हो गया, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की के साथ मिला मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू संगठनों ने पकड़कर जमकर पीटा

लखनऊ में रफ्तार का कहर: नाबालिग छात्र ने कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की थमी सांसें

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। कानपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रफ्तार का कहर: नाबालिग छात्र ने कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की थमी सांसें