मुरादाबाद: देहात नहीं, इस बार शहर सीट पर दावेदारी ठोकेंगे केके मिश्रा, ठाकुर रामवीर सिंह संग सीएम योगी से की महत्वपूर्ण मुलाकात
मुरादाबाद। कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर केके मिश्रा ने मुरादाबाद देहात सीट से भाजपा टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अब वे देहात सीट छोड़कर शहर यानी महानगर विधानसभा सीट पर दावा पेश करने की तैयारी में हैं। उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। क्या ठाकुर रामवीर सिंह केके मिश्रा को शहर सीट पर भाजपा के नए संगठन के सामने दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं।
ठाकुर रामवीर सिंह और केके मिश्रा की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं हैं। मुरादाबाद से लखनऊ तक रामवीर के सभी सियासी कार्यक्रमों में केके मिश्रा ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वर्तमान शहर विधायक रितेश गुप्ता और ठाकुर रामवीर सिंह के बीच की खटास जगजाहिर है। इसी कारण इस मुलाकात को शहर सीट पर केके मिश्रा की दावेदारी की पहल के रूप में देखा जा रहा। केके मिश्रा ने 2022 में भी शहर सीट पर दावा किया था। उन्होंने तर्क दिया था कि लगभग 60 हजार ब्राह्मण वोट वाली महानगर सीट पर ब्राह्मण नेता को टिकट मिलना चाहिए।
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से ठाकुर रामवीर सिंह की घनिष्ठता सभी जानते हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार रामवीर सिंह अपना राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए 2027 विधानसभा चुनाव में अपनी पसंद के कुछ टिकट फाइनल कराना चाहते। इसी लक्ष्य से वे लॉबिंग में जुटे हुए हैं। केके मिश्रा को शहर से लड़ाकर देहात में मजबूत दावेदार उतारने की रणनीति बन रही। ब्राह्मण वोट बैंक को मजबूत करने का प्रयास है। संगठन स्तर पर बहस तेज हो गई।
मुरादाबाद में विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण-ठाकुर समीकरण निर्णायक साबित हो सकता है। केके मिश्रा की हॉस्पिटल मैनेजमेंट पृष्ठभूमि और सामाजिक कार्य उन्हें लोकप्रिय बनाते हैं। रामवीर सिंह कुंदरकी से मजबूत आधार रखते। उनकी जोड़ी पार्टी को लाभ पहुंचा सकती। विपक्षी दल सपा व बसपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दीं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां