पुलिस ने माफिया अनुपम दुबे के भाइयों समेत 6 को गैंगेस्टर में किया न्यायालय में पेश
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन, एवं बब्बन सहित 6 अपराधियाें को पुलिस ने अपर जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। इस दौरान कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। ठेकेदार शमीम व इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुपम दुबे की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत नई प्राथमिकी दर्ज की है।
ये भी पढ़ें आतंकी अब्दुल रहमान का शव अयोध्या के मजनाई गांव पहुंचा..अयोध्या पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड परपुलिस ने गुरुवार दोपहर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को दबोच लिया। अमित दुबे उर्फ बब्बन को डीआईओएस कार्यालय के बाहर से, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को उनके आवास से तथा धर्मेंद्र चतुर्वेदी को किलमापुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त विनीत दुबे और महेंद्र कटियार को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज न्यायालय में पेश किया गया।
बताया जा रहा है कि व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल द्वारा डॉ. अनुपम दुबे सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने माफिया पर कार्यवाही शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में कार्यवाही की गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुराग दुबे की गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया गया है। न्यायलय से अनुमति के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस सभी आरोपितों को अपर सत्र न्यायालय में पेश किया गया । पेशी के दौरान कचहरी छाबनी में तब्दील रही।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां