राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए एएसपी अनुज चौधरी, इतनी रकम का किया ऐलान

On

मुंबई। एक्टर राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल पर लगभग 9 करोड़ रुपए का कर्ज है। फिल्म जगत के तमाम सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस बीच फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एएसपी अनुज चौधरी ने भी मदद की बात कही है। राजपाल यादव के इस मुश्किल वक्त में कई हस्तियां आगे आई हैं।

सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, तेज प्रताप यादव समेत अन्य कई हस्तियों ने मदद का ऐलान किया है। सोनू सूद ने फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट देने की बात कही, जबकि तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपए की सहायता दी। अब इस सूची में नया नाम फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में तैनात एसपी एएसपी अनुज चौधरी का भी जुड़ गया है। अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमें सालों तक हंसाया, मुश्किल वक्त में मुस्कुराने की वजह दी। जो लोगों को खुशी देते हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। मैं राजपाल की कॉमेडी और आध्यात्मिक विचारों से व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हूं।"

UP बजट पर सपा का हमला, रामगोपाल यादव ने उठाए सवाल—CM योगी के बयान पर भी जताई आपत्ति ये भी पढ़ें  UP बजट पर सपा का हमला, रामगोपाल यादव ने उठाए सवाल—CM योगी के बयान पर भी जताई आपत्ति

उन्होंने एक वाक्य का जिक्र करते हुए कहा, "जीवन का एक भी सेकंड व्यर्थ न गंवाएं, क्योंकि वह वापस नहीं आता। मैं अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा करता हूं। यह राशि बड़ी नहीं है, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना चाहता हूं।" यह केस साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज नहीं चुका पाए, ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई। कोर्ट ने कई मौके दिए, लेकिन पूरा न होने पर 6 महीने की सजा सुनाई गई। फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वह जेल में हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर अभद्र टिप्पणी, फेसबुक यूजर के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज ये भी पढ़ें  पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर अभद्र टिप्पणी, फेसबुक यूजर के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर : 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

सहारनपुर। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में न्यायिक अधिकारीगण सभाकक्ष में अपर जिला जज शाश्वत पाण्डेय, अपर जिला जज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

गाजियाबाद पहुंचे यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, मतदाता सुधार और सुनवाई का लिया जायजा

गाजियाबाद। जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों और सुनवाई प्रक्रिया...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पहुंचे यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, मतदाता सुधार और सुनवाई का लिया जायजा

जनवरी 2026 में 7 सीटर कारों की बंपर बिक्री ने मचाया तहलका Maruti Ertiga से लेकर Toyota Innova तक जानें किसने मारी बाजी

अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक बड़ी और आरामदायक सात सीटर कार लेने का सोच रहे हैं तो...
ऑटोमोबाइल 
जनवरी 2026 में 7 सीटर कारों की बंपर बिक्री ने मचाया तहलका Maruti Ertiga से लेकर Toyota Innova तक जानें किसने मारी बाजी

यूपी में भ्रष्टाचार पर प्रहार: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में गड़बड़ी पर गिजी गाज, बड़े अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

   लखनऊ। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोर्स कोऑर्डिनेटर पदों की चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बाद समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी में भ्रष्टाचार पर प्रहार: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में गड़बड़ी पर गिजी गाज, बड़े अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

शामली में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

शामली। आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी), बनतमें पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन था।...
शामली 
शामली में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

सहारनपुर। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में न्यायिक अधिकारीगण सभाकक्ष में अपर जिला जज शाश्वत पाण्डेय, अपर जिला जज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

यूपी में भ्रष्टाचार पर प्रहार: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में गड़बड़ी पर गिजी गाज, बड़े अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

   लखनऊ। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोर्स कोऑर्डिनेटर पदों की चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बाद समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी में भ्रष्टाचार पर प्रहार: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में गड़बड़ी पर गिजी गाज, बड़े अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

सहारनपुर में चीनी मांझे की चपेट में आकर 9 वर्षीय बालक की अंगुलियां कटीं

सहारनपुर (चिलकाना)। चीनी मांझे की चपेट में आकर एक बालक की अंगुलियां कट गई। जिससे वह घायल हो गया। जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चीनी मांझे की चपेट में आकर 9 वर्षीय बालक की अंगुलियां कटीं

सहारनपुर में दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट, बाइक सवार दो युवकों पर मामला दर्ज

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से दिनदहाड़े पर्स झपट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट, बाइक सवार दो युवकों पर मामला दर्ज