पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर अभद्र टिप्पणी, फेसबुक यूजर के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में कृष्णानगर कोतवाली में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बसपा के कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गंगाराम वर्मा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से जुड़ा है।
ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि 2026: अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में 15 फरवरी को भगवान शिव का जलाभिषेककृष्णानगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदुम्न कुमार सिंह ने बताया कि फेसबुक पर अभद्र या अपमानजनक टिप्पणी करने पर आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल फेसबुक यूजर श्रेया यादव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत स्क्रीनशॉट जैसे साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी और जुर्माने का प्रावधान है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जल्द ही तय की जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां