कौशांबी में शादी के दिन दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम, सिरफिरे प्रेमी की धमकियों से टूटी 23 वर्षीय युवती
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन एक युवती की मौत हो गई, जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। आरोप है कि युवती अपने पूर्व प्रेमी की धमकियों से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के जवाहरगंज गांव का है। गांव निवासी फूलचंद्र की बेटी सिंपल (23) की शादी यूपी पुलिस में सिपाही अनिल कुमार से तय थी। दिसंबर 2025 में दोनों की सगाई हो चुकी थी और 10 फरवरी को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
ये भी पढ़ें दुबई में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा न करने की दी सलाहबताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले सिंपल के पूर्व प्रेमी अंकित ने मंगेतर अनिल को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर खुद को युवती का रिश्तेदार बताते हुए शादी न करने की बात कही। उसने दावा किया कि वह और सिंपल लंबे समय से संपर्क में थे। इसके बाद लगातार कॉल और मैसेज के जरिए मंगेतर को परेशान किया गया।
मंगेतर द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद युवती और उसके पूर्व प्रेमी के बीच विवाद हुआ। परिजनों के अनुसार, युवती मानसिक दबाव में आ गई थी। शादी से ठीक एक रात पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है। युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंपल अपने परिवार में चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी।
सराय अकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को मंगेतर की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां