विधानसभा में मोबाइल बजते ही भड़के स्पीकर, दो विधायकों के फोन जब्त; 90 वर्षीय सपा विधायक स्कूटी से पहुंचे सदन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल में बजट सत्र के दूसरे दिन एक ओर जहां सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासन पर सख्ती देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर कुछ घटनाओं ने सबका ध्यान खींचा। सदन में दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, इसी दौरान दो विधायकों के मोबाइल फोन बजने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए।
स्पीकर ने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को बुलाया और दोनों विधायकों की ओर इशारा करते हुए मोबाइल फोन जब्त करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि इनमें भाजपा के फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल शामिल थे, जबकि एक अन्य विधायक का भी फोन बजा था। अध्यक्ष ने सदन में मोबाइल फोन के प्रयोग को लेकर सख्त संदेश दिया।
इसी बीच विधानसभा में समाजवादी पार्टी के सबसे उम्रदराज विधायक की सादगी भरी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी। निजामाबाद से विधायक आलम बदी, जिनकी उम्र करीब 90 वर्ष है, बिना किसी तामझाम के स्कूटी पर पीछे बैठकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वे बिना किसी सहारे सीढ़ियां चढ़ते हुए सदन के भीतर पहुंचे, जिसे देख कई सदस्य प्रभावित नजर आए।
वहीं विधान परिषद में भी हंगामे की स्थिति बनी रही। सपा के एमएलसी मान सिंह यादव, लाल बिहारी यादव समेत अन्य सदस्यों ने विभिन्न भर्तियों में आरक्षण से जुड़ी गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया, लेकिन विपक्ष ने उसे संतोषजनक नहीं माना और सदन के भीतर ही धरने पर बैठ गया।
ये भी पढ़ें चंद्र ग्रहण: आज अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन बंद, सूतक काल के दौरान बरतें ये सावधानियांलगातार शोर-शराबे और हंगामे के चलते विधान परिषद की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां