सुप्रीम कोर्ट ने दी विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सशर्त जमानत, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
मुंबई। 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को बड़ी राहत मिली है। दंपत्ति को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अंतरिम जमानत दी है और जल्द से जल्द धोखाधड़ी का पैसा वापस करने का निर्देश दिया है।
विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट ने उदयपुर सेशन कोर्ट में राहत न मिल पाने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और जमानत याचिका डाली थी। आज मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कुछ प्रतिबंध और निर्देश के बाद दंपत्ति को जमानत दे दी है। सीजेआई ने मामले पर राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया और दंपत्ति को बेल बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश भी दिया है। कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया है कि दंपत्ति को जांच में पूरा सहयोग करना होगा और इस जांच के दौरान दिल्ली में ही रहना होगा और पासपोर्ट भी पुलिस के पास सरेंडर करने होंगे। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।
बता दें कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट ने फिल्म में निवेश के बाद मोटा पैसा वापस लौटाने का वादा किया था, लेकिन कुछ फिल्मों की शूटिंग के बाद पैसा वापस करने से मना कर दिया। दरअसल इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया की मुलाकात विक्रम भट्ट से हुई थी और वे अपनी पत्नी की बायोपिक बनवाना चाहते थे। दोनों के बीच 4 फिल्मों के निर्माण की बात हुई थी और अजय मुर्डिया ने 44.29 करोड़ रुपये भी निवेश के तौर पर दिए थे, लेकिन कुछ फिल्मों की शूटिंग के बाद मामला ठंडा पड़ गया।
पैसे वापस मांगने पर विक्रम भट्ट टालमटोल करने लगे और आखिर में कंपनी के संस्थापक को कोर्ट का रुख करना पड़ा। इससे पहले विक्रम भट्ट ने उदयपुर के सेशन कोर्ट में जमानत की याचिका डाली थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा भी विक्रम भट्ट पर 13.5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला भी चल रहा है, जो फिल्मों के निवेश से जुड़ा है। इस मामले में 24 जनवरी को पुलिस स्टेशन में एक बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज कराई थी और मामले की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग की शाखा कर रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां