मुरादाबाद: महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह लागू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों का सख्त पालन
मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से मुरादाबाद जिले में व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, फल, सब्जी, गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को छोड़कर बिजनौर या हरिद्वार जाने वाले सभी भारी वाहन शेरुआ-बिजनौर मार्ग का उपयोग नहीं करेंगे। ये वाहन बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवॉ, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलन्दशहर, हापुड़, मेरठ के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वापसी का मार्ग भी इसी तरह निर्धारित किया गया है।
मुरादाबाद से बिजनौर या हरिद्वार जाने वाली सभी रोडवेज और निजी बसें हरपालनगर या लाजपतनगर बस स्टैंड से प्रस्थान करेंगी। ये बसें हनुमान मूर्ति, काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, भूतपुरी चौराहा (अफजलगढ़), रहेड़ी, शेरकोट, धामपुर और नहटौर होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी। वापसी में भी यही मार्ग अपनाया जाएगा। इसी प्रकार दिल्ली और मेरठ की ओर जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहन बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवॉ, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलन्दशहर, हापुड़ और गाजियाबाद मार्ग से दिल्ली जाएंगे। मेरठ वाले वाहन हापुड़-मेरठ रूट का उपयोग करेंगे।
मुरादाबाद से रामपुर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर तथा रोडवेज व निजी बसें कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर पहुंचेंगी। रामपुर से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज और निजी बसें एनएच-09 से दलपतपुर जीरो पॉइंट, काशीपुर तिराहा होकर प्रेम वंडरलैंड फ्लाईओवर के नीचे स्थित अस्थायी बस स्टैंड तक आएंगी। कांवड़ यात्रा में भीड़ बढ़ने पर रामपुर की बसें शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी मार्ग से आजाद नगर मोड़ पर बने अस्थायी बस स्टैंड का उपयोग करेंगी। बिजनौर से आने वाली बसें धामपुर, ठाकुरद्वारा होकर प्रेम वंडरलैंड पहुंचेंगी। ठाकुरद्वारा जाने वाली रोडवेज बसों का स्टैंड भी यही रहेगा।
प्रशासन ने नया मुरादाबाद एमडीए ऑफिस के सामने अस्थायी बस स्टैंड तैयार किया है। रोडवेज बसें इसका उपयोग कर सकेंगी। कांवड़ियों की संख्या के आधार पर डायवर्जन समय में बदलाव किया जा सकता है। एसपी ट्रैफिक ने यातायात सुचारू रखने हेतु ड्यूटी पॉइंट्स निर्धारित कर दिए हैं। कांवड़ मार्ग पर कड़ी निगरानी रहेगी। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।
महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। हरिद्वार से लाखों कांवड़िए गंगाजल लेकर मुरादाबाद गुजरेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रमुख चौराहों पर पुलिस पिकेट तैनात हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक अपडेट्स दिए जाएंगे। नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का पालन करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, यही लक्ष्य है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां