दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और स्कूटी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक छीना हुआ मोबाइल फोन, एक चोरी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है।
ये भी पढ़ें 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट: बुढ़ाना में बोले पूर्व विधायक उमेश मलिकपुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों ने 9 फरवरी की रात करीब 10:45 बजे घटना को अंजाम दिया था। उसी दौरान थाना दिल्ली कैंट में मोबाइल स्नैचिंग की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पीड़ित तरुश्र सिंह (20) निवासी लखनऊ मिला। उसने बताया कि वह इंजीनियरिंग का छात्र है और कैंपस से एक सप्ताह की छुट्टी लेकर लखनऊ जा रहा था। रात करीब 10:40 बजे वह धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के बाहर बस का इंतजार कर रहा था, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।
ये भी पढ़ें राज्यसभा : पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की साझा मांग- शुरू की जाएं लंदन, सिंगापुर और वैंकूवर की उड़ानपीड़ित की शिकायत पर थाना दिल्ली कैंट में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्नैच किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ तथा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त कर ली गई, जो उसके पिता के नाम पर पंजीकृत पाई गई।
लगातार जांच के दौरान सह-आरोपी अजय उर्फ बंटी की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक अन्य मोबाइल चोरी का मामला भी सुलझा।
पुलिस के अनुसार, रिंकू खान पहले चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 8 मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि अजय 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है। दोनों आरोपी ईस्ट मेहरम नगर, दिल्ली के निवासी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ अन्य मामले में भी शामिल थे, उसकी जांच की जा रही है और जल्द ही कई मामलों के और खुलासे हो सकते हैं। इसके साथ ही इन पर दिल्ली के किस-किस थाने में मुकदमा दर्ज है, उसका पता लगाया जा रहा है। बरामद सामान को पीड़ित तरुश्र सिंह को वापस कर दिया गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां