महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: सहारनपुर में डीआईजी के निर्देश पर अलर्ट पुलिस
सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है तथा निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि परिक्षेत्र के अंतर्गत जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मंदिरों, शिवालयों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है तथा निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग ड्यूटी प्लान तैयार किए गए हैं। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान लगने वाले कांवड़ शिविरों के आयोजको के साथ गोष्ठी कर निर्देशो से अवगत कराते हुए समस्त व्यवस्था मानकानुसार करने हेतु अवगत कराया गया है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा कंट्रोल रूम को सक्रिय कर त्वरित सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां