रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने भेजा खौफनाक वॉइस नोट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों की धमकियों ने अपनी चपेट में ले लिया है। 10 फरवरी को रणवीर सिंह को एक व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी के पीछे कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का हाथ बताया जा रहा है। धमकी भरे संदेश में न केवल सितारों को, बल्कि उनके परिवार और मैनेजरों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है।
गैंगस्टर हैरी बॉक्सर द्वारा भेजे गए इस वॉइस नोट में रणवीर सिंह को सीधे तौर पर ललकारते हुए कहा गया है, "रणवीर सिंह, तूने रोहित शेट्टी को पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी थी, अब हम तुझे बताएंगे। तुम्हारी सात पुश्तें भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी।" धमकी में आगे बेहद डरावनी बातें कही गई हैं कि गिरोह के पास उनके परिवार और सभी मैनेजरों की पल-पल की जानकारी है। गैंगस्टर ने चेतावनी दी है कि अगर उसकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वह एक-एक करके स्टाफ को ठिकाने लगाना शुरू कर देगा।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इस धमकी के जरिए रणवीर सिंह से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। हालांकि, पुलिस अब भी इस वॉइस नोट की तकनीकी जांच (वॉइस एनालिसिस) कर रही है ताकि यह पुष्टि हो सके कि क्या यह आवाज वास्तव में हैरी बॉक्सर की ही है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है। मुंबई क्राइम ब्रांच और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। पुलिस ने सितारों की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है और उस डिजिटल लिंक को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है जहां से यह वॉइस नोट जनरेट हुआ था। फिलहाल, पूरी फिल्म सिटी और मशहूर हस्तियों के आवासों के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां