राजपाल यादव को बड़ा झटका: कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, कहा- "आपने अपना वादा नहीं निभाया", पत्नी ने इंडस्ट्री से मिल रहे सहयोग पर जताया आभार

On

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से मना कर दिया और कहा कि आप जेल इसलिए गए क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया। अदालत ने यह भी कहा कि आपको कई मौके दिए गए, लेकिन भुगतान में देरी के कारण अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

कोर्ट ने पूछा कि सजा को रद्द करने की मांग किस आधार पर की जा रही है। राजपाल यादव ने स्वीकार किया कि उन्होंने फिल्म बनाने के लिए पैसे उधार लिए थे और उसे लौटाने का वादा किया था। उनके वकील ने अदालत को बताया कि राजपाल यादव ने अपना वादा निभाने के लिए कोर्ट में सरेंडर किया है और अब तक उन्होंने तीन करोड़ रुपए से अधिक की राशि चुका दी है। अदालत ने इस पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यह बहस समझ से बाहर है, क्योंकि आपने स्वयं पैसे लौटाने का वादा किया था।

मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

राजपाल यादव इस समय आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास इतनी बड़ी रकम लौटाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन और मीका सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारों ने उनकी मदद के लिए आगे आए।

मुजफ्फरनगर में दबंगों के आगे बेबस बुजुर्ग दंपति! खालापार में अवैध कब्जे और जुल्म की इंतहा, फफक-फफक कर रो पड़े पीड़ित ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दबंगों के आगे बेबस बुजुर्ग दंपति! खालापार में अवैध कब्जे और जुल्म की इंतहा, फफक-फफक कर रो पड़े पीड़ित

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने इस दौरान सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री ने बहुत सहयोग किया और जो लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन्हें उनका धन्यवाद।

ईरान की ओर बढ़ रहा 'विशाल बेड़ा,' ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतें ये भी पढ़ें  ईरान की ओर बढ़ रहा 'विशाल बेड़ा,' ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतें

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अविस्मरणीय काम दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सहयोग किया जाएगा वह उनका सम्मान है और दान नहीं। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन ने भी आर्थिक सहायता प्रदान की। सिंगर मीका सिंह ने भी 11 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज ने प्रोड्यूसर्स से अपील की कि वे जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें। फेडरेशन ने कहा कि आर्थिक संकट किसी को भी प्रभावित कर सकता है और इस घड़ी में इंडस्ट्री को एकजुट होकर अपने साथी के साथ खड़ा होना चाहिए।

अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल यादव का समर्थन किया और कहा कि इतने प्रतिभाशाली कलाकार का इस मुश्किल दौर से गुजरना दुखद है। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव ने हमें अनगिनत मुस्कानें और यादगार पल दिए हैं और अब समय है कि हम उनके साथ खड़े हों।

राजपाल यादव साल 2010 में फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से पांच करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। समय पर कर्ज नहीं चुकाने और चेक बाउंस होने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2018 में उन्हें दोषी ठहराया और छह महीने की जेल की सजा सुनाई। उच्च अदालत में अपील के दौरान उन्हें कुछ राहत मिली थी, लेकिन भुगतान में देरी के कारण अब उन्हें तिहाड़ जेल में रहना पड़ रहा है।

इस फैसले के बाद इंडस्ट्री और प्रशंसकों के बीच राजपाल यादव के लिए सहानुभूति और समर्थन की लहर देखी जा रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

“रोमांस से रिश्ते तक”: सुधीर और योगिता राजू पुथरण का अटूट वैलेंटाइन सफर

मुंबई। वैलेंटाइन डे केवल गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड का दिन नहीं, बल्कि उन रिश्तों का उत्सव है जो समय की...
मनोरंजन 
“रोमांस से रिश्ते तक”: सुधीर और योगिता राजू पुथरण का अटूट वैलेंटाइन सफर

राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर प्रहार, पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार की खोली पोल

लखनऊ/ शामली। विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी...
Breaking News  शामली 
राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर प्रहार, पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार की खोली पोल

मुजफ्फरनगर में 'मौत के सौदागर' सक्रिय: अयोग्य हाथों में सर्जिकल ब्लेड, सात बड़े अस्पतालों पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ कर रहे अवैध अस्पतालों और अयोग्य चिकित्सकों के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'मौत के सौदागर' सक्रिय: अयोग्य हाथों में सर्जिकल ब्लेड,  सात बड़े अस्पतालों पर उठे सवाल

मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर- जनपद  में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तराखंड सरकार ने किए 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले..प्रतीक जैन अब GMVN के एमडी होंगे, जबकि विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए

रुद्रप्रयाग।  उत्तराखंड की धामी सरकार ने गुरुवार (12 फरवरी 2026) को प्रशासनिक महकमे में एक और बड़ा फेरबदल...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड सरकार ने  किए 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले..प्रतीक जैन अब GMVN के एमडी होंगे, जबकि विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ वैवाहिक विवाद के चलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

प्रयागराज : गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, शव को कार में लेकर शहर भर में घूमता रहा डॉक्टर

प्रयागराज । प्रयागराज (Prayagraj) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर की लापरवाही और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज : गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, शव को कार में लेकर शहर भर में घूमता रहा डॉक्टर

संभल में सरकारी जमीन हो रही कब्जामुक्त, बुलडोजर के डर से लाेग खुद हटा रहे दीवारें, जिलाधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

संभल। उत्तर प्रदेश की याेगी सरकार सरकारी जमीनाें पर कब्जा करने वालाें काे तेजी और सख्ती से सबक सिखा रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में सरकारी जमीन हो रही कब्जामुक्त, बुलडोजर के डर से लाेग खुद हटा रहे दीवारें, जिलाधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय