भाजपा की रितु तावड़े निर्विरोध बनीं बीएमसी की नयी मेयर, शिव सेना से संजय शंकर घड़ी बने उप मेयर
States »Gujarat MaharashtraPosted at: Feb 11 2026 4:29PM
यह चुनाव हालांकि केवल औपचारिकता भर था क्योंकि सुश्री तावड़े के अलावा किसी अन्य ने नामांकन पत्र ही नहीं भरा था। उनकी जीत भी तय मानी जा रही थी क्योंकि बीएमसी में इस महायुति यानि भाजपा और शिंदे सेना को पूर्ण बहुमत है। सुश्री तावड़े बीएमसी की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं और उनका राजनीतिक सफर 2012 में वार्ड की राजनीति से ही शुरू हुआ था। वह घाटकोपर से कॉरपोरेट चुनती चली आ रही हैं जो गुजराती बाहुल्य क्षेत्र है और यहां अमूमन भाजपा के समर्थक रहे है।
ये भी पढ़ें 'घूसखोर पंडत' विवाद : हाईकोर्ट में याचिका का निपटारा, मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदलेगा टाइटलयह पहली बार होगा जब मुंबई के बीएमसी मेयर पद पर भाजपा की महिला मेयर आसीन होंगी। सुश्री तावड़े की नियुक्ति से मुंबई की राजनीति में नई दिशा आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संजय शंकर घाड़ी निर्विरोध उप मेयर चुने गए।
ये भी पढ़ें खतौली में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, शिनाख्त की कोशिश जारीगौरतलब है कि 15 जनवरी को हुए बीएमसी मतदान में भाजपा को 89 और शिंदे की शिव सेना को 29 सीट मिली थी। बीएमसी में कुल 227 सीट है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां