खूबसूरती और दिमाग का मेल: अभिनय के साथ पूरा किया एमबीबीएस का सपना, श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
ये भी पढ़ें 'हिंदी मीडियम का हूं, मगर भाषा नहीं बनी बाधा', बुकस्टोर में अपनी किताबें देखकर इमोशनल हुए अनुपम खेर
ये भी पढ़ें आदित्य पंचोली केस : एफआईआर रद्द करने की मांग पर हाईकोर्ट सख्त, अभिनेत्री को फिर भेजा नोटिस
मुंबई। साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अभिनेत्री साई पल्लवी की तरह अभिनय के साथ-साथ एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली। अभिनेत्री कई सालों से मेडिकल की पढ़ाई के साथ फिल्मों में काम कर रही थीं। श्रीलीला ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ग्रेजुएशन समारोह की तस्वीरें पोस्ट कीं। अभिनेत्री ने मैरून गाउन पहना हुआ है। कुछ तस्वीरों में वे ग्रेजुएशन डिग्री ले रही हैं, तो परिवार और बैचमेट्स के साथ पोज दे रही हैं। श्रीलीला ने लिखा, "एक बड़ा मुकाम। यह यात्रा आप सबका साथ थी, चाहे जानकर या फिर अनजाने में।
यह जगह मेरी शांति बन गई, जहां मैं खुद रह सका। आपकी लड़की ने वाद निभाया। यह सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि आगे बढ़ने, विश्वास करने, आंसू बहाने, हिम्मत दिखाने और खुद को मजबूत बनाने की कहानी है।" अभिनेत्री ने आगे अपने परिवार, दोस्तों और टीम को धन्यवाद दिया, जिन्होंने परीक्षाओं के समय श्रीलीला का साथ दिया। उन्होंने लिखा, "जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। उन सभी का दिल से शुक्रिया। क्लासमेट्स और फैंस का भी शुक्रिया, जिनकी मुस्कान और प्रोत्साहन ने मुझे आगे बढ़ाया। इस अध्याय ने मुझे विनम्र और मजबूत बनाया है। अब खुद को फिर से पेश करती हूं। आपकी स्नेहपूर्वक, डॉ. श्रीलीला।" बता दें कि अभिनेत्री की ग्रेजुएशन सेरेमनी 10 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद से ही सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे।
शुक्रवार को अभिनेत्री ने पोस्ट कर आधिकारिक जानकारी दी। पोस्ट शेयर करने के बाद श्रीलीला के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री राशि खन्ना, ध्वनी भानुशाली और रेमो डिसूजा ने लिखा, "बधाई हो डॉक्टर।" श्रीलीला कई सालों से फिल्मों में काम कर रही हैं और साथ ही मेडिकल की पढ़ाई भी जारी रखी थी। पिछले छह सालों में उन्होंने शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच पढ़ाई का संतुलन बनाए रखा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां