महाशिवरात्रि पर मुजफ्फरनगर में सुरक्षा का 'महा-चक्र': एसपी सिटी ने आधी रात को शिव चौक पर संभाला मोर्चा, श्रद्धालुओं का पूछा कुशलक्षेम
ड्रोन कैमरों और भारी पुलिस बल की निगरानी में मुजफ्फरनगर, चप्पे-चप्पे पर एलआईयू और डॉग स्क्वॉड का सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने और जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार की देर रात पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) सत्यनारायण प्रजापत ने स्वयं शहर के हृदयस्थल शिव चौक पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कांवड़ व जल लेकर आ रहे श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
एसपी सिटी ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि मुजफ्फरनगर पुलिस उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
बाजारों में चला 'सुरक्षा चक्र' अभियान
इससे पूर्व, शुक्रवार शाम सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा के नेतृत्व में शहर के व्यस्ततम व्यापारिक केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एलआईयू इंस्पेक्टर आकाश सक्सेना और शहर कोतवाल बबलू कुमार ने डॉग स्क्वॉड और सीएफएल (CFL) टीमों के साथ मिलकर शिव चौक, गोल मार्केट, भगत सिंह रोड और एसडी मार्केट में सर्च ऑपरेशन चलाया।
अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। डॉग स्क्वॉड की मदद से लावारिस वाहनों, संदिग्ध बैगों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई, वहीं सादे कपड़ों में तैनात एलआईयू की टीम ने भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। ड्रोन कैमरों के जरिए भी शहर के प्रमुख मार्गों की निगरानी की जा रही है।
सीओ सिटी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ-साथ हुड़दंगियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां