हरिद्वार जा रहे दोस्तों के टेम्पो में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, हरियाणा के युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
शाहपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। हरियाणा के झज्जर जिले से हरिद्वार की ओर जा रहे दो दोस्तों के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक डीसीएम ने उनके टेम्पो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्भाग्यवश, एक युवक ने इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम असौदा, जिला झज्जर (हरियाणा) ने शाहपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 11 फरवरी 2026 को वह अपने दोस्त नीरज पुत्र हरपाल के साथ टेम्पो (HR 63 M-0135) से हरिद्वार जा रहे थे। जब वे शाहपुर कस्बे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक डीसीएम (UP 19 I 7980) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके टेम्पो में सीधी टक्कर मार दी।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
ये भी पढ़ें दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचायाटक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और दोनों दोस्त खून से लथपथ हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया। नीरज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर और फिर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए पीजीआई रोहतक ले गए, जहां उपचार के दौरान नीरज की मृत्यु हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव असौदा में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित धर्मेंद्र की तहरीर के आधार पर डीसीएम चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही को उजागर कर दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां