मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ितों के वापस कराए 71 हजार रुपए
बुढ़ाना पुलिस ने साइबर ठगी के तीन मामलों में की त्वरित कार्रवाई, ठगों के चंगुल से सुरक्षित निकाली गई गाढ़ी कमाई
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। थाना बुढ़ाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगों द्वारा तीन अलग-अलग पीड़ितों के बैंक खातों से उड़ाई गई कुल 71,000 रुपए की धनराशि को वापस कराने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुढ़ाना निवासी सोएब ने साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 36,000 रुपए निकाल लिए हैं। साइबर डेस्क की टीम ने तकनीकी जांच और त्वरित बैंकिंग पत्राचार के माध्यम से सोएब की पूरी धनराशि वापस करा दी।
ये भी पढ़ें ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'इसी प्रकार, कस्बा बुढ़ाना के मोहल्ला खाकरोबान काशीराम निवासी मुर्शीदा ने अपने खाते से 5,000 रुपए की अवैध निकासी की शिकायत की थी। वहीं, मास्टर कॉलोनी निवासी संजीव शर्मा ने भी 30,000 रुपए की साइबर ठगी होने की सूचना दी थी। साइबर हेल्प डेस्क ने इन दोनों मामलों में भी कार्रवाई करते हुए उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने में कामयाबी पाई।
अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ितों ने मुजफ्फरनगर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत '1930' पर कॉल करें या नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क को सूचित करें, ताकि समय रहते पैसे ब्लॉक कराए जा सकें।![]()
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां