बुढ़ाना के नए SDM बने कृष्णकांत विश्वकर्मा: अपूर्वा यादव की जगह संभाला पदभार, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

डीएम उमेश मिश्रा ने स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर गईं अपूर्वा यादव के स्थान पर की नियुक्ति, कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए एसडीएम

मुजफ्फरनगर। जनपद की बुढ़ाना तहसील में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने 2023 बैच के युवा पीसीएस अधिकारी कृष्णकांत विश्वकर्मा को नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। कृष्णकांत विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व एसडीएम अपूर्वा यादव का स्थान लिया है, जो स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर चली गई हैं।

मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी कृष्णकांत विश्वकर्मा ने पदभार संभालते ही अपनी कार्यशैली के संकेत दे दिए हैं। कुर्सी संभालते ही वे सीधे 'एक्शन मोड' में नजर आए और तहसील परिसर का पैदल भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों, कार्यालयों की स्थिति और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं ये भी पढ़ें  हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं

निरीक्षण के पश्चात नवनियुक्त एसडीएम ने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट लहजे में निर्देश दिए कि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय में पारदर्शिता और अनुशासित कार्य संस्कृति उनकी पहली प्राथमिकता है।

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी ये भी पढ़ें  योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने फरियादियों के हित में जोर देते हुए कहा कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने तहसील कर्मियों को हिदायत दी कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाए।

सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट ये भी पढ़ें  सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट

Views: 232

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

एलजीपी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एलजीपी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

अररिया।  जिले के फारबिसगंज में जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना पर बीती रात कार्रवाई करते हुए ढाई सौ से अधिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो बारातियों की मौत, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे

   मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर संजीवनी पेट्रोल पंप के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मेरठ में आयोजित एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो बारातियों की मौत, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे

मुजफ्फरनगर: मासूम भांजी से दरिंदगी करने वाला कलयुगी मामा मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

   मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मासूम भांजी से दरिंदगी करने वाला कलयुगी मामा मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

खुशियां मातम में बदलीं: बांग्लादेश में दो बसों में टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 14 की मौत, बीएनपी नेता के घर मातम

ढाका। बांग्लादेश में मोंगला-खुलना हाइवे पर बांग्लादेश नेवी की एक बस और एक यात्री मिनसी बस के बीच आमने-सामने की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
खुशियां मातम में बदलीं: बांग्लादेश में दो बसों में टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 14 की मौत, बीएनपी नेता के घर मातम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव