मुज़फ्फरनगर में रामपुरी कांड: मासूम को जीवित अवस्था में सड़क पर फेंकने का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से टूटी संवेदनाओं की दीवार, झाड़ियों में मिले नवजात के शव को कुत्तों ने बनाया था निवाला; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला रामपुरी शाहबुद्दीनपुर क्षेत्र में दो दिन पूर्व श्मशान घाट के निकट झाड़ियों में मिले नवजात बच्ची के शव के मामले में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि उस मासूम बच्ची को जन्म के तुरंत बाद जीवित अवस्था में ही सड़क किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस ने अब इस मामले में अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
कुत्तों ने बना लिया था निवाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी शाहबुद्दीनपुर मार्ग पर 11 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्ते एक नवजात के शव को नोच रहे हैं। लोगों ने हिम्मत जुटाकर कुत्तों को भगाया और बच्ची के क्षत-विक्षत शव को उनके चंगुल से छुड़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दृश्य इतना भयावह था कि बच्ची के दोनों हाथ कंधे से अलग थे, एक पैर का पंजा गायब था और गले का मांस भी कुत्ते खा चुके थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांगउपनिरीक्षक आशुतोष शर्मा की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, 12 फरवरी को प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाने वाला सच सामने रखा। रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात की मृत्यु का कारण मृत्यु से पूर्व लगी गंभीर चोटों के कारण अत्यधिक रक्तस्राव और आघात (Shock) रहा। इससे यह साबित होता है कि किसी पाषाण हृदय व्यक्ति ने बच्ची को मारने के इरादे से ही उसे जीवित हालत में सुनसान रास्ते पर फेंका था।
दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध BNS की धारा 91 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में हुए प्रसव की जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है कि पोस्टमार्टम के बाद गौसेवक नीशू व उनके साथियों ने मिलकर बच्ची का अंतिम संस्कार किया था। शिवसेना कार्यकर्ताओं और गौसेवकों ने इस जघन्य अपराध के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां