मुज़फ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार संघ चुनाव का महासंग्राम, कचहरी में दिखा 'लोकतंत्र' का उत्सव, अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी, अनिल जिंदल और अंजुम खान के बीच कड़ा मुकाबला
71 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद; सांसद चंदन चौहान और विधायक पंकज मलिक समेत दिग्गजों ने किया मतदान, शनिवार को होगी मतगणना
मुजफ्फरनगर। जनपद की प्रतिष्ठित 'डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन' की नई कार्यकारिणी (वर्ष 2026-27) के गठन के लिए शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित फैंथम हॉल में जबरदस्त उत्साह और गहमागहमी के बीच मतदान संपन्न हुआ। अधिवक्ता राजनीति के इस महाकुंभ में इस बार मतदान का प्रतिशत काफी ऊंचा रहा। कुल 2382 पंजीकृत मतदाताओं में से 1911 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो यह दर्शाता है कि वकील समाज अपने नेतृत्व को लेकर कितना सजग है।
सुबह से शाम तक लगा रहा वकीलों का तांता
मतदान प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया की देखरेख में सुबह 7:30 बजे ही प्रारंभ हो गई थी। तड़के ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ फैंथम हॉल के बाहर डट गए थे। शाम 5:30 बजे के बाद तक चली वोटिंग के दौरान कचहरी परिसर में किसी उत्सव जैसा माहौल नजर
ये भी पढ़ें शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटा
आया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं एल्डर कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश त्यागी और वरिष्ठ सदस्यों ने पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखी।
इन दिग्गजों के बीच है मुख्य मुकाबला
इस बार कार्यकारिणी के कुल 23 पदों के लिए 71 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र 'अध्यक्ष' और 'महासचिव' पद का चुनाव है।
-
अध्यक्ष पद: यहाँ अनिल जिंदल, अर्जुन सिंह, प्रमोद त्यागी, मो. अंजुम खान और सुरेन्द्रपाल मेनवाल के बीच पंचकोणीय मुकाबला है, लेकिन पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल और पिछले साल अध्यक्ष का चुनाव ठाकुर कंवर पाल सिंह से मात्र 7 वोट से हार जाने वाले अंजुम खान के बीच ही कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
-
महासचिव पद: जितेन्द्र कुमार, नवाब अली चौधरी, प्रदीप कुमार मलिक, विकास त्यागी और सुरेन्द्र कुमार मलिक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहाँ सुरेंद्र मलिक से ही किसी का भी सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

सांसद और पूर्व मंत्रियों ने भी डाला वोट
चुनाव की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिजनौर के रालोद सांसद चंदन चौहान, चरथावल विधायक पंकज मलिक, पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान और शामली के पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल जैसे कद्दावर नेताओं ने भी एक अधिवक्ता के रूप में कतार में लगकर मतदान किया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए अवतार अहमद, अमित कुमार जैन, निशांत शर्मा, मुब्बर हुसैन, सुधीर कुमार चौहान और सुभाष चन्द के बीच मुकाबला हुआ है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष (15 वर्ष) पद हेतु अरविन्द हक, देवेंद्र कुमार कंल, सत्यप्रकाश त्यागी, शक्तिकांत कुमार, सतवीर और संदीप कुमार उदास चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ईश्वर चन्द त्यागी, चन्द्रवीर चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार पुंडीर, नरेन्द्र सिंह और स्वर्ण सिंह मैदान में हैं।
उपाध्यक्ष (10 वर्ष) पद पर अमित भारद्वाज, अमित मन्नी, कृष्णपाल (केपीएससी), नीरज कुमार, मोहम्मद गुलबहार त्यागी, मो. यासीन और सुरेश चौधरी दावेदार हैं। सहसचिव पद के लिए गीता रानी, जुबेर त्यागी, कुसुम रानी, पंकज कुमार, नीगाशी द्विवेदी, मो. नासिम, राजीव कुमार सिंघल, श्रीमती शशि प्रभा और ज्ञानचंद पुंडीर चुनावी समर में हैं।
वरिष्ठ सदस्य पद हेतु कमल कुमार बिल्लोरिया, मित्तल व गुप्ता, जय कुमार नागर, लखन सोदे, दीपक कुमार धीमान, प्रशान्त कुमार (राजा), महीपाल सिंह, भक्ति शर्मा अली, राजीव कुमार जैन, राजेश कुमार सैनी और विपुल शर्मा ने नामांकन किया है। कनिष्ठ सदस्य पद पर अभिषेक वर्मा, आदर्श चौधरी, आदेश वर्मा, आशीष धीमान, कमरुन्ना गौर, नरेंद्र सिंह, नितिन कुमार राठी, प्रमोद बालियान, प्रदीप कुमार, प्रिंस गोलियान, मनोज कुमार, मो. ताहिर राव, मो. शाहबुद्दीन, रामवीर सिंह, विराट शर्मा, शिखा चौधरी, सद्दाम हुसैन त्यागी और सुमित कुमार सहारावत मैदान में हैं।
युवा जोश और अनुभव का संगम
मतदान के दौरान जहां वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्वक वोट डाला, वहीं युवा वकीलों में भारी जोश देखने को मिला। समर्थक अपने-अपने पैनल के पक्ष में नारेबाजी करते और प्रचार सामग्री बांटते नजर आए। चुनाव अधिकारी ललित शर्मा, रमेश चंद गोयल, ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी और रियाज हसन राठी ने बताया कि सभी मतपेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। शनिवार सुबह से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक नई कार्यकारिणी की तस्वीर साफ हो जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां