'मेरे रोमियो...' शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' रिलीज के दिन मीरा राजपूत ने लुटाया प्यार

On

 मुंबई। शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी को लेकर पहले विवाद था और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था, लेकिन कहानी को हुसैन उस्तरा से प्रेरित न बताकर कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी दी। अब रिलीज के दिन शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने अपने असली रोमियो पर प्यार लुटाया है।

वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हो रही फिल्म में लीड रोल शाहिद कपूर निभा रहे हैं, और रिलीज के दिन मीरा कपूर ने अपने पति के लिए शानदार नोट लिखा है और फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। अपनी और शाहिद की रोमांटिक फोटोज पोस्ट कर मीरा ने लिखा, "मेरे रोमियो, जब वो पूछे, “मैं हूं कि हूं नहीं?”, तो याद रखना, तुम हो और वही हो जो अथक है, अविश्वसनीय प्रतिभा का धनी है, जिसकी आंखें हजारों शब्द बयां करती हैं, और जिसका दिल हमेशा सब कुछ ठीक करने की कोशिश करता है क्योंकि जो तुम्हें थामे हुए है, वही प्रकाश है। अब चमकने का समय है। तुम्हें शानदार कहना भी कम होगा। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।" पोस्ट से साफ है कि मीरा को शाहिद और फिल्म दोनों से बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि साल 2019 में अभिनेता ने फिल्म 'कबीर सिंह' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, लेकिन बाद की सभी फिल्में औसत रही थीं।

मधुर भंडारकर की 'द वाइव्स' में 'महक' बनेंगी मौनी रॉय, अभिनेत्री ने पूरी की शूटिंग ये भी पढ़ें  मधुर भंडारकर की 'द वाइव्स' में 'महक' बनेंगी मौनी रॉय, अभिनेत्री ने पूरी की शूटिंग

अब ‘ओ रोमियो' सिनेमाघरों में अनुभव करने के लिए तैयार है। फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग शानदार हुई है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 11 फरवरी तक 1.42 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो भारत में होने वाले 3,449 शो में करीब 16,226 टिकट 11 जनवरी तक बिक चुके हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग लगातार हो रही है। सबसे ज्यादा टिकट्स दिल्ली-एनसीआर में बिक रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बड़ी ओपनिंग कर सकती है। बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म एक रोमांटिक और एक्शन से भरपूर कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें शाहिद कपूर बेहद खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म दर्शकों को 'कबीर सिंह' वाली वाइब दे सकती है।

राजपाल यादव को बड़ा झटका: कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, कहा- "आपने अपना वादा नहीं निभाया", पत्नी ने इंडस्ट्री से मिल रहे सहयोग पर जताया आभार ये भी पढ़ें  राजपाल यादव को बड़ा झटका: कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, कहा- "आपने अपना वादा नहीं निभाया", पत्नी ने इंडस्ट्री से मिल रहे सहयोग पर जताया आभार

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

   मथुरा/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आए पूर्व प्रशासनिक अधिकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मथुरा 
सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

बिजनौर: अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

बिजनौर। अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण और फिरौती वसूली मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर: अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: शूटर के साथ मौजूद था बिश्नोई गैंग का गुर्गा, रची थी खौफनाक साजिश

      मुंबई। बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग ने शहर की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर...
Breaking News  मनोरंजन 
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: शूटर के साथ मौजूद था बिश्नोई गैंग का गुर्गा, रची थी खौफनाक साजिश

बिहार: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जमानत मिली, जेल से रिहा होने का रास्ता साफ

      पटना। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। पप्पू यादव को...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जमानत मिली, जेल से रिहा होने का रास्ता साफ

शामली: जिलाधिकारी ने जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की

शामली, जलालाबाद। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय...
शामली 
शामली: जिलाधिकारी ने जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश

सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

   मथुरा/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आए पूर्व प्रशासनिक अधिकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मथुरा 
सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

बिजनौर: अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

बिजनौर। अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण और फिरौती वसूली मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर: अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं पर्व, सहारनपुर की प्रसिद्ध गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखें :- डीएम मनीष बंसल

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में रमज़ान माह एवं ईद के पर्व पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
आपसी सौहार्द के साथ मनाएं पर्व, सहारनपुर की प्रसिद्ध गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखें :- डीएम मनीष बंसल

सहारनपुर : 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

सहारनपुर। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में न्यायिक अधिकारीगण सभाकक्ष में अपर जिला जज शाश्वत पाण्डेय, अपर जिला जज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक