तुर्किये की संसद में न्यायमंत्री की नियुक्ति पर झड़प, सदस्यों में मारपीट
अंकारा (तुर्किये)। तुर्किये की संसद में बुधवार को न्यायमंत्री की नियुक्ति पर विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष सदस्यों के बीच शुरू झड़प मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष के सदस्यों ने एक-दूसरे पर घूंसों से प्रहार किया। लंदन से छपने वाले अरबी भाषा के अखबार अशरक अल-अवसत के अंग्रेजी संस्करण की रिपोर्ट में इस घटना का उल्लेख किया गया है।
अशरक अल-अवसत अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में एक विवादित सदस्य की नियुक्ति पर यह झगड़ा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने इस्तांबुल के चीफ प्रॉसिक्यूटर अकिन गुरलेक को न्यायमंत्री पद की शपथ लेने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद सदस्यों को एक-दूसरे को धक्का देते देखा गया। कुछ ने तो मुक्के भी मारे। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच अकिन गुरलेक को शपथ दिलाई गई। इसके बाद
पूर्वी प्रांत एरज़ुरम के गवर्नर मुस्तफा सिफ्त्सी को भी आंतरिक मंत्री के पद की शपथ दिलाई गई।
सरकार ने बुधवार के मंत्रिमंडल के फेरबदल के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। नई नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब तुर्किये संभावित संवैधानिक सुधारों पर बहस कर रहा है। साथ ही दशकों पुराने संघर्ष को खत्म करने के मकसद से उग्रवादी कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के साथ शांति की पहल कर रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां