अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने जेफ्री एपस्टीन के द्वीप पर लंच की बात स्वीकारी, बढ़ा इस्तीफे का दबाव
न्यूयॉर्क। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने स्वीकार किया कि उन्होंने वर्ष 2012 में जेफ्री एपस्टीन के द्वीप पर अपने परिवार के साथ लंच किया था। यह स्वीकारोक्ति उन्होंने मंगलवार को सीनेट की विनियोग उपसमिति की सुनवाई के दौरान दी। लुटनिक ने कहा, "मैं पारिवारिक छुट्टी पर वोट से यात्रा कर रहा था। उसी दौरान हमने द्वीप पर रुककर करीब एक घंटे तक लंच किया। यह सच है।" हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनका एपस्टीन के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था। उन्होंने कहा, "मेरा उस व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं था।
इसी साल जनवरी में अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन और गिस्लेन मैक्सवेल से जुड़ी जांच और अभियोजन से संबंधित लाखों रिकॉर्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 19 नवंबर 2025 को हस्ताक्षरित 'एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट' के तहत उठाया गया। उप-अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने बताया कि विभाग ने तीन मिलियन से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2,000 से ज्यादा वीडियो और लगभग 1,80,000 तस्वीरें जारी की हैं। लगभग कुल 35 लाख पन्ने सार्वजनिक किए गए। उन्होंने कहा कि इस समीक्षा में एफबीआई सहित कई विभागों के 500 से अधिक वकीलों और पेशेवरों ने हिस्सा लिया। करीब 75 दिनों तक रोजाना दो बार, और कभी-कभी उससे अधिक बैठकें कर यह काम पूरा किया गया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां