राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप,ग्राहकों को हुई भारी परेशानी
पटना।ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉई एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंकिंग एंप्लॉई फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर गुरुवार को ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में बैंक कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। जिसके कारण सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद है। बैंकों के बंद रहने के कारण ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मियों के हड़ताल के कारण करोड़ों रूपये के लेन देन और कारोबार पर असर पड़ा है। राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर सभी बैंक कर्मी अपने-अपने बैंकों को बंद कर मुख्य गेट पर अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे इंडियन बैंक के बैंक कर्मी सुनील कुमार,विजेंद्र कुमार,आशीष कुमार, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के नरोत्तम कुमार, प्रशांत कुमार, निरंजन कुमार, विजय कुमार,रवि कुमार,सनी कुमार, पप्पू कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार आदि ने बताया कि वे लोग लेबर कोड की वापसी, सरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत करने, सरकारी बैंकों, जीवन बीमा तथा सरकारी बीमा कंपनियों के निवेश पर रोक लगाने, बीमा उद्योग में सौ फ़ीसदी एफडीआई पर रोक, साधारण बीमा कंपनियों का एकीकरण, बैंक में पर्याप्त मात्रा में कर्मचारियों की नियुक्ति, आउटसोर्सिंग तथा ठेका नियुक्ति पर रोक, एनपीएस की वापसी और ओपीएस की बहाली, फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट योजना की वापसी, कॉरपोरेट हाउस से बकाये ऋण राशि की सख्ती से वसूली तथा साधारण ग्राहकों से बैंकिंग सेवा शुल्क में कमी आदि मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी बैंक कर्मियों ने कहा कि आज का हड़ताल सांकेतिक एकदिवसीय हड़ताल है और अगर सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं करती है तो राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहा है बैंक कर्मचारियों ने अपने मांगों के संदर्भ में जमकर नारेबाजी की। इधर बैंको के हड़ताल के कारण सैकड़ों उपभोक्ता बैंक के सामने पहुंचकर काम न हो पाने के कारण निराश होकर लौट गए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां