Friday, March 28, 2025

मेरठ में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा आज से, जागृति विहार एक्सटेंशन के मैदान में पहुंचेंगे श्रद्धालु

मेरठ। आज से बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा शुरू हो रही है। जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित मैदान में श्री हनुमंत कथा होगी। कथा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। धीरेंद्र शास्त्री देर रात मेरठ पहुंच गए हैं। आज मंगलवार को मंगल बेला में हनुमंत कथा की शुरूआत होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यहां 150 सीसी कैमरों से कड़ी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है।

 

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर गोकश पशु चोर को दबोचा, घायल कर किया गिरफ्तार

 

कथा स्थल पर मुख्य संयोजक नीरज मित्तल और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जब भी सनातनियों पर संकट आता है तो कोई न कोई अवतार पुरुष जरूर आता है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सनातन संस्कृति को हर युवा के दिल में पहुंचाने का बड़ा काम कर रहे हैं। वे यहां क्रांति की धरा पर शांति की अलख जगाएंगे।

 

मुज़फ्फरनगर में शुगर मिल के गन्ना तौल लिपिक हड़ताल पर, मिल प्रशासन पर घटतौली का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर हनुमान जी की कथा होती है, वहां का वातावरण दिव्य हो जाता है। वह दो बार धाम में हनुमंत कथा सुन चुके हैं। नीरज मित्तल ने बताया कि पंडाल में सीता राम कक्ष, जामवंत कक्ष और अंगद कक्ष बनाए गए हैं। सभी व्यवस्था पूर्ण हो गई हैं। 20 एलईडी टीवी, गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखे, निशुल्क जल की व्यवस्था कुछ समाजसेवी संगठनों की ओर से की गई है।

 

मुज़फ्फरनगर में लेखपाल की बदसलूकी से आक्रोशित किसान, रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए भटक रही महिला किसान

मित्तल ने बताया कि सीसी कैमरों से पूरे कथा स्थल पर नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अलावा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। इनके अलावा 150 सिविल डिफेंस के लोग, 100 बाउंसर सहित अन्य सेवादार निगरानी करेंगे। वार्ता में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, पंडित संजय त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल, राजेश खन्ना, जॉनी मित्तल आदि रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय