Friday, April 25, 2025

शोहदों की वजह से मेरठ के कॉलेज द्वारा समय बदला, डीजीपी ने लिया संज्ञान

मेरठ। शोहदो से परेशान मेरठ के कालेज ने समय बदल दिया है। कालेज द्वारा समय बदलने की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो मेरठ पुलिस में हड़कंप मच गया। कॉलेज के आसपास के थानों की फोर्स मौके पर दौड़ पड़ी। मामले में डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

शोहदों पर नकेल कसने के तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित आरजी इंटर कॉलेज के बाहर असामाजिक तत्व मंडराते रहते हैं। जो छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं।
उनकी परेशानी को देखते हुए कॉलेज को पढ़ाई का समय बदलना पड़ गया है। अब तय समय से आधा घंटे पहले कॉलेज शुरू होता है और आधा घंटा पहले छुट्टी कर दी जाती है। छात्राओं और स्कूल की बेबसी, पुलिस की कार्यशैली और निगरानी पर सवाल उठा रही है।

कॉलेज के समय बदलने के मामले को डीजीपी ने तुरंत संज्ञान लिया। एसएसपी मेरठ को फोन कर जांच करने के आदेश दिए हैं। सीओ सिविल लाइन को जांच के लिए आरजी इंटर कॉलेज भेजा गया।
पढ़ाई के मामले में यह कॉलेज हमेशा उच्च पायदान पर रहा है। मौजूदा समय में करीब तीन हजार छात्राएं स्कूल में पढ़ती हैं, जो शहर के अन्य कॉलेजों के मुकाबले काफी अधिक है।

[irp cats=”24”]

प्राधानाचार्य राजनी रानी शंखधर का कहना है कि इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। आसपास कई अन्य कॉलेज हैं, जब तक दूसरे कॉलेज की छुट्टी होती है तब तक छात्राएं अपने घर पहुंच जाती हैं। सुबह का समय भी आधा घंटा पहले का ही शेड्यूल बनाया गया है। यदि दूसरे कॉलेजों के मुताबिक ही समय रखा जाए तो अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और ऐसी परिस्थिति में छेड़छाड़ की घटनाएं ज्यादा होती हैं।
पिछले दिनों एसएसपी के सामने भी कॉलेज की छात्राओं ने यह समस्या उठाई थी लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कई छात्राएं कॉलेज जाने से भी कतराती हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय