Saturday, April 26, 2025

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार बागपत का निरीक्षण

बागपत। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक, जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने आज जिला कारागार बागपत का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुज़फ्फरनगर में भूमाफियाओं ने कब्ज़ा ली विधवा की सम्पत्ति, पीएम आवास योजना से ऋण भी दिला दिया !

 

[irp cats=”24”]

उन्होंने महिला बैरक में निरुद्ध महिला कैदियों, चिकित्सालय एवं पाकशाला (रसोई घर) हाई सिक्योरिटी  निरीक्षण किया।  जिला जज व जिलाधिकारी ने महिला बैरक का निरीक्षण के दौरान निरुद्ध महिला कैदियों से खानपान व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कारागार में महिला कैदियों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने कहा जिनके पास सरकारी वकील नहीं है उन्हें सरकारी वकील दिया जाए इसके लिए प्रार्थना पत्र भिजवाएं।

 

मुज़फ्फरनगर के रहमतपुर में निर्माण में हो रही धांधली, डीएम के आदेश पर गांव में पहुंची जांच टीम

 

उन्होंने अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया एवं कैदियों से उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं निर्देशित किया कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें।  तत्पश्चात  उन्होंने पाकशाला का निरीक्षण किया जहां  मीनू के हिसाब से भोजन पाया गया  जिला जज व जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से कहा कि कैदियों को भोजन, नाश्ता प्रतिदिन मीनू के अनुसार शुद्धता के साथ दिया जाए इसमें कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर अपर जिला जज शिवकुमार व सहित जेल अधीक्षक व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय