Friday, April 25, 2025

बिहार में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पेड़ में मारी टक्कर, 3 की मौत

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे एक पेड़ में टक्कर मार दी। इस घटना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक घटना सिरदला-रजौली पथ के धर्मपुर मोड़ की है।

बताया जाता है कि बुधवार को कुछ दोस्त देर रात अपने एक अन्य दोस्त की बर्थडे पार्टी में रजौली गए थे। सभी स्कॉर्पियो से बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर मोड़ के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

[irp cats=”24”]

रजौली के थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी विवेक कुमार (26), रोशन कुमार (27) और नरौली गांव के चंदन कुमार (27) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है तथा मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय