Friday, April 18, 2025

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर विधवा महिलाओं से जिला प्रोबेशन अधिकारी ने किया संवाद, बरसात में गर्मी से बचाव हेतु किए छाता वितरण

मुजफ्फरनगर। जिला लोकवाणी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर विधवा महिलाओं की समस्याओं को लेकर एक कार्यक्रम किया गया जिसमें 49 महिलाएं शामिल हुई, इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने सभी महिलाओं से समस्याएं सुनते हुए संवाद किया साथ ही विधवा महिलाओं की पेंशन राशन व अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निर्देशित किया, इस कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को धूप-गर्मी व बरसात आदि से बचाव हेतु छाता वितरण भी किए गए।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस है इसलिए जो विधवाओं के जीवन में समस्या आ रही है हमारे महिला विभाग कल्याण की ओर सेराशित महिला पंचन के तहत प्रतिमाह उन्हें ₹1000 के रूप में दिया जाता है एवं इसलिए आज उन सभी को हमने बरसात व गर्मी के मद्देनजर अमरेला भेंट किया है, आज यहां इस कार्यक्रम में लगभग 50 महिला शामिल हुई है, इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि इनकी चाहे वह पेंशन संबंधी समस्या है, राशन संबंधी समस्या है या अन्य जो समस्याएं इनके जीवन में आ रही है उनको हम अपने या अपने विभाग के स्तर से या अन्य विभागों के साथ समन्वय करके उनकी समस्या का समाधान कर सकते हैं तो इसी उद्देश्य से आज इनको यहां बुलाया गया था।

आज जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय मैत्री रस्तोगी जो इस समय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भी इस समय है वो आज हमारी मुख्य अतिथि रही है, आज उनके द्वारा जो हमारी निराश्रित महिला पेंशन के हमारे लाभार्थी हैं एवं जिनकी अन्य समस्याएं भी है उनको भी उन्होंने संवाद किया, आज अधिकतर समस्याएं पेंशन, राशन की आई है जिन्हें हमारे द्वारा नोट कर लिया गया है एवं संबंधित विभागों से समन्वय कर उनका निदान कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में "कॉपी-किताबों से लेकर ड्रेस तक का खेल! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर भड़की क्रांति सेना महिला मोर्चा"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय