Saturday, April 12, 2025

बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री के जिम्मे गृह मंत्रालय, सम्राट-विजय को क्या मिला?

 

पटना। बिहार में नई सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह मंत्रालय, सामान्य प्रशासन सहित कई अन्य विभाग रखे हैं।

बिहार के मंत्रिमंडल सचिवालय से जारी अधिसूचना के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास और आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु और मत्स्य संसाधन तथा विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व और भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान और भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति और युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सौंपा गया है।

विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना और जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजेंद्र प्रसाद यादव को फिर से ऊर्जा विभाग की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा योजना और विकास, मद्य निषेध , उत्पाद और निबंधन, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है।

प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन तथा पर्यटन विभाग सौंपा गया है।

जदयू के नेता श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सभी ने 28 जनवरी को मंत्री पद की शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र, किसानों की मदद करने की अपील
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय