Thursday, April 24, 2025

रायबरेली में पत्नी और बच्चों की हत्या कर डॉक्टर ने दी जान, रेल कोच फैक्ट्री के सरकारी आवास में मिले चारों शव,मचा हड़कंप

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी में कार्यरत एक नेत्र सर्जन ने मंगलवार रात पत्नी और दो बच्चों को मारकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल की है। रेल कोच फैक्टरी में 2017 बैच के असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर (आई स्पेशलिस्ट) डॉ. अरुण सिंह परिवार के साथ रह रहे थे। वह मानसिक अवसाद की बीमारी से पीड़ित थे।

पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उनके सिर पर प्रहार किया गया। आवास से डॉक्टर, उनकी पत्नी अर्चना सिंह, 12 वर्षीय पुत्री अदिवा और चार वर्षीय पुत्र आरव का शव बरामद हुआ है। डॉ. अरुण जनपद मिर्जापुर के थाना अहरौरा के फरदहा गांव के निवासी थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय