Friday, April 25, 2025

ग्रेटर नोएडा में दबंग महिला ने टोल कर्मी से की मारपीट, बैरिकेड भी तोड़ा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में टोल प्लाजा पर महिला कर्मी के साथ दबंग महिला की मारपीट का वीडियो सामने आया है। महिला ने बैरिकेड को भी तोड़कर अपने साथी को गाड़ी निकालने के लिए बोला। यह घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दबंग महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष कार में सवार होकर ग्रेटर नोएडा के एक टोल पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने अपने आपको लोकल बताया और गाड़ी को जाने के लिए बैरियर खोलने को कहा।

टोल बूथ पर मौजूद महिला कर्मी ने उन्हें आईडी दिखाने के लिए कहा। लेकिन, उन्होंने कोई आईडी दिखाई नहीं और कार सवार महिला ने उतरकर महिला कर्मी से मारपीट की। यहां तक कि खुद बैरिकेड तोड़कर कार को आगे ले जाने की कोशिश की।

[irp cats=”24”]

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के जरिए महिला और पुरुष को ट्रेस किया और उसके बाद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बता दें कि टोल पर मारपीट का यह कोई पहला वीडियो नहीं है। पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय