Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,पुलिस मामले की छानबीन में लगी

गाजियाबाद। मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में रात एक 33 साल की महिला सरिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मुकीमपुर निवासी किसान पुष्पेंद्र सिंह परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं। पुलिस के अनुसार दंपती के बीच गृह क्लेश के कारण आए दिन विवाद रहता था। शाम पुष्पेन्द्र और सरिता में एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद के बाद पुष्पेन्द्र खेत पर चले गए। रात में लौटे तो पुत्र रोशन आंगन में बैठा था और कमरे का दरवाजा बंद मिला।

 

पुष्पेन्द्र ने सरिता को काफी देर तक आवाज लगाई,मगर कोई जबाव नहीं मिला। जबाव नहीं मिलने पर पुष्पेन्द्र ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सरिता का शव फंदे से लटका मिला। एसीपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। प्रथमदृष्टया मामला घरेलू कलह में खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता लगेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय