Saturday, April 27, 2024

दो बच्चियों की डूबने से मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रोकर बुरा हाल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। जिले के मुंडाली क्षेत्र के लौटी गांव में दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां अलग-अलग जगहों पर दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव लौटी में अलग-अलग जगहों पर दो बच्चियां पानी में डूब गईं। दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव लौटी निवासी राहिल की 11 वर्षीय बेटी अक्षा के पड़ोस में ही पुरानी आरा मशीन का कोई गड्ढा था। बरसात के कारण उसमें जलभराव हो गया, जहां अक्षा उस गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, घंटों तक जब अक्षा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। वहीं, खोजबीन के दौरान वह मृत अवस्था में गड्ढे में मिली।
वहीं, दूसरा मामला भी लौटी गांव का ही है। यहां से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खेतों से जगह-जगह से मिट्टी उठाई जा रही है।

बृहस्पतिवार को हुई बरसात में उन खेतों में जलभराव हो गया। जिसमें गांव लौटी की ही शमशाद की 13 वर्षीय बेटी निशा अन्य बच्चों के साथ नहाने चली गई, जहां उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं पर पुलिस मौके पर मौजूद है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय