Monday, May 12, 2025

मेरठ में शादियों के कारण नेशनल हाईवे पर पूरी रात जाम में रेगते रहे वाहन

मेरठ। नेशनल हाईवे-58 पर शादियों के कारण लगे जाम में पूरी रात वाहन रेगते रहे। हाइवे स्थित मंडपों में विवाह समारोह होने और पार्किंग का बंदोबस्त न होने से जाम की परेशानी बढ़ी।

 

 

मुज़फ्फरनगर में डेयरी संचालक की हत्या में पूरे परिवार को उम्रकैद, 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया

 

 

हाईवे पर तीन किमी के दायरे में वाहनों की कतार लगी रही। वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। जाम में फंसे लोगों काे परेशानियों का सामना करना पड़ा और गंतव्य पर पहुंचने में देरी हुई। पुलिस यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटी रही।

 

 

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुसीबत और बढ़ी, 6 महीने पुराने डॉक्टर एक्सीडेंट में भी फंसे, जांच शुरू

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर बने अधिकांश मंडपों में शादी का कार्यक्रम था। मंडप में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण शादी में शामिल लोगों ने हाईवे किनारे पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए। इससे हाईवे बाधित हो गया। यहां से निकलने वाले वाहनों को कम जगह मिली।

 

उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षक घोषित, शंकर गिरी को मुज़फ्फरनगर का प्रभार मिला

 

इससे यहां जाम की स्थिति बनती चली गई। इसके अलावा विवाह समारोह में आने के लिए गलत दिशा में भी बड़े वाहन आते दिखे। इससे हालात और खराब हो गए। दोनों तरफ तीन किलोमीटर से अधिक का जाम लग गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय