Saturday, May 18, 2024

मेरठ में रैपिडेक्स के निर्माण कार्य के दौरान मशीन का ब्रेक फेल, कार के ऊपर गिरा स्लाइडर, सिपाही घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ में रविवार सुबह एक हादसे में एक सिपाही घायल हो गया। यहां रुड़की रोड पर रैपिडेक्स के निर्माण कार्य के दौरान एलएंडटी कंपनी की मशीन का अचानक से ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद स्लाडर मेरठ की ओर से आ रही एक कार के ऊपर गिर गया। स्लाइडर गिरने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। वहीं कार चला रहा यूपी पुलिस का सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सिपाही को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल हो जाने के कारण करीब  30 फीट की उंचाई से स्लाइडर मेरठ की तरफ से आ रही इंगिश कार के ऊपर गिर गया। हादसे के दौरान कार का  पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार को चला रहा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही अमित  गंभीर रूप से घायल हो गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मौके पर लोगों ने किसी तरह कार से उसे बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम चौंकी पर तैनात फैंटम पर सिपाही मुकेश कुमार मौके पर पर दौड़े ओर उन्होंने घायल सिपाही अमित को मोदी पुरम से  एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने  ट्रैफिक को रोक दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटाने के लिए  क्रेन का सहारा लिया। हादसे को देखकर हर किसी की सांस अटक गई अगर एक सेकंड का भी अंतर होता तो सिपाही की जान जा सकती थी।

घायल सिपाही अमित फिरोजाबाद में तैनात है और वह है अपने ही किसी परिचित से मिलने मेरठ आया था। वह अपनी ही कार से मेरठ से हरिद्वार की तरफ जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ। वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। हादसे के दौरान उसका सर स्टेरिंग में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय