Tuesday, June 25, 2024

अखिलेश यादव आगामी 2 नवंबर को आएंगे देवबंद,पूर्व विधायक माविया अली के बेटे हैदर अली की शादी समारोह में करेंगे शिरकत 

देवबंद सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 2 नवंबर को देवबंद  आएंगे। बता दें पूर्व सीएम अखिलेश यादव देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली के बेटे एवं पालिका सभासद हैदर अली के शादी समारोह में शिरकत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन के सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव प्राइवेट वायुयान से अपराह्न 12.15 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

यहां से कार द्वारा वह करीब एक  बजे देवबंद के फिरदौस गॉर्डन में होने वाले शादी समारोह में शामिल होंगे। अखिलेश यादव करीब 30 मिनट समारोह में रुकेंगे। इसके बाद वह 1.30 बजे के करीब सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के देवबंद आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी सतर्क हो गया है। उधर सपाईयों ने भी अखिलेश यादव के आने को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय