Wednesday, May 7, 2025

इंडोनेशिया में भूकंप से हिली धरती, 6.1 मापी गई तीव्रता

जकार्ता। इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (यूएमएससी) के अधिकारियों के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप से धरती हिला। तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर पहले वाले की तीव्रता 6.1 रही। इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।

पहला भूकंप 43 कि.मी. की गहराई पर जबकि, दूसरा 40 कि.मी. की गहराई पर था। भूकंप के कारण अभी तक किसी तरह के जन-धन की हानि की सूचना नहीं है। सनद रहे गुजरे बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय