Saturday, May 17, 2025

बीबीसी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, फेमा के तहत केस दर्ज

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) इंडिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीबीसी इंडिया के खिलाफ विदेशी फंडिंग में अनियमितता के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन के मामले में बीबीसी इंडिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ने फेमा के प्रावधानों के बीबीसी के कुछ अधिकारियों से दस्तावेजों और बयानों की रिकॉर्डिंग की मांग की है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब बीबीसी के खिलाफ भारत में ऐसी कोई कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि फरवरी में आयकर विभाग के अधिकारियों ने राजधानी दिल्ली स्थित बीबीसी दफ्तर में छापेमारी की थी। अधिकारियों ने छापेमारी में उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच भी की थी। आयकर विभाग ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देते हुए कहा था, वो एफडीआई उल्लंघन के एक मामले में बीबीसी की जांच करेंगे। इसी सिलसिले में ईडी ने बीबीसी पर फेमा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय