Wednesday, May 8, 2024

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 14 फरवरी को,  जयंत चौधरी ही सबसे उपयुक्त : राजेन्द्र शर्मा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 

मेरठ।  राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 14 फरवरी को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन हाल में होगा। राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि रालोद में चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव संबधी प्रस्ताव पेश किया जाएगा तथा विचार विमर्श के उपरांत चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न होगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एक सवाल के जवाब में बताया कि, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कृषक मसीहा चौ चरण सिंह तथा स्व चौ अजित सिंह के सपनों को साकार करने की मुहिम के चलते जयंत चौधरी ही एकमात्र विकल्प है,यह मत रालोद कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस और किसानों का भी है। रालोद महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि, अध्यक्ष पद पर चुनाव के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष का संबोधन भी होगा।

दूसरी ओर हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चैयरमेन ने जिलाध्यक्षों,मंडल अध्यक्षों,विधायको,पूर्व विधायको, जिलापंचायत सदस्यो,पूर्व जिला पंचायत सदस्यो,ब्लॉक प्रमख ,पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों पूर्व पदाधिकारियों को सूचित किया है कि, 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है इसके लिए 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे कांस्टीट्यूशनल हाल नई दिल्ली में सभी का पहुंचना अनिवार्य है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन ने सभी जिलाधक्षों से कहा कि इससे पूर्व अपने जनपद के सभी वरिष्ठ नेतागणों,पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपने जनपद के राष्ट्रीय लोकदल के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी 14 फरवरी को अपने साथ कांस्टीट्यूशनल हॉल नई दिल्ली में लाएं ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय