Saturday, April 26, 2025

देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,एक गिरफ्तार,दो फरार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश विजय सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी गांव मनोहरपुर थाना देवबंद को गिरफ्तार किया है। सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश विजय सिंह अपने दो साथियों के साथ टाटा सफारी गाड़ी से दलहेड़ी बस अड्डे की तरफ से गांव पनियाली की तरफ से ग्राम सरसिना की ओर जा रहे थे। तीनों के पास अवैध तमंचे थे।

 

देवबंद पुलिस ने उनकी गाड़ी को दिव्य ज्ञान स्कूल के पास रूकवाने का प्रयास किया। लेकिन पकड़े जाने के डर से कार को और भी तेजी के साथ भगाकर ले गए। लेकिन सड़क पर एक मोड़ पर घबराहट में उनकी गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई और उसमें बैठे बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी।

[irp cats=”24”]

 

इस दौरान दो बदमाश गन्ने के खेतों से होते हुए भागने में सफल हो गए। एक बदमाश विजय सिंह को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से टाटा सफारी गाड़ी काला रंग, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दरोगा अजय कसाना और तीन कांस्टेबल शामिल थे। पुलिस अन्य फरार दो बदमाशों की तलाश में जुटी है।

 

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय