Friday, April 11, 2025

शाहपुर में फांसी पर लटक कर जीवनलीला समाप्त की

शाहपुर। गांव दुल्हेरा में 28 वर्षीय युवक ने फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी 28 वर्षीय प्रिंस अपने पिता कृष्ण गोपाल के साथ रहता था।

 

बीती रात उसने घर के एक कमरे में लगी खूंटी पर रस्सी से फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब मृतक के पिता ने उसे फांसी पर लटके हुए देखा, तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के भाई पारस ने भी अपने दोस्त दीपक के साथ आत्महत्या कर ली थी, इसके अलावा उसकी माता की काफी वर्षों पहले मौत हो गई थी, जिसके चलते मृतक अपने पिता के साथ घर में रहता था। पुलिस ने बताया कि मृतक शराब का सेवन करने का आदी था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में कंपनी बाग़ से युवती का अपहरण, होटल में ले जाकर किया गैंगरेप, दो आरोपी फरार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय