Thursday, May 15, 2025

मोरना में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोरना। शुकतीर्थ में पशुओं के लिए कुट्टी मशीन पर चारा काट रही महिला करंट की चपेट में आने से बेहोश होकर गिर गई, परिजन आनन-फानन में महिला को चिकित्सक के यहां ले गये। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ के दुर्गा धाम कॉलोनी निवासी सन्दीप पाल की पत्नी सीमा 3० वर्ष शनिवार की सुबह सवेरे पशुओं के लिए कुट्टी मशीन पर चारा काट रही थी कि अचानक कुट्टी मशीन में आये करंट की चपेट में आने से महिला बेहोश होकर मशीन के पास ही गिर गई, परिजन महिला को आनन-फानन में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गये, जहाँ चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया्, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया्, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की, महिला अपने पीछे एक पुत्री खुशी 4 वर्ष व पुत्र देव 3 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय