69 की उम्र में 'सूबेदार' बने अनिल कपूर का दमदार एक्शन, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर
मुंबई। 69 वर्ष की आयु में भी दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं। उनकी लगभग हर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्रेम और समर्थन मिलता है। हाल ही में फिल्म ‘वॉर-2’ में दमदार एक्शन के बाद अब अनिल कपूर अपनी नई फिल्म ‘सूबेदार’ में भी जबरदस्त एक्शन और गंभीर अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनका सशक्त और प्रभावशाली लुक उन्हें नई पीढ़ी के अभिनेताओं के बीच भी अलग पहचान देता दिखाई दे रहा है।
फिल्म 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है और टीजर के रिलीज के साथ फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ चुका है। अनिल कपूर के लिए फिल्म 'सूबेदार' खास है क्योंकि बीते साल उन्होंने अपने जन्मदिन पर पोस्ट रिलीज के साथ फिल्म के बारे में पहली बार जानकारी दी थी। अभिनेता का कहना था कि ये फिल्म सिर्फ एक्शन को नहीं दिखाती, बल्कि एक परिवार के संघर्ष और चुनौतियों को पेश करती है। ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, जिसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में होने वाली है। बता दें कि फिल्म में बतौर लीड भूमिका निभाने के अलावा अभिनेता ने फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है, जबकि डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां