Friday, July 26, 2024

शामली के जिला अस्पताल में एडी हेल्थ के निरीक्षण होने पर भी नही पहुंचे डॉक्टर,मरीजों ने डॉक्टरों पर लगाया पैसे लेकर उपचार करने का आरोप

शामली। जनपद के जिला अस्पताल में कमिश्नर और अपर निर्देशक हेल्थ विभाग का संयुक्त रूप से निरीक्षण होना था, वही एडी के पहुंचने के बाद भी विभागीय डॉक्टर अपनी वर्किंग कक्ष में दो घंटे तक के बाद भी नहीं पहुंचे। जहा उच्च अधिकारियों के आदेश पर जिला अस्पताल में 30 बिंदु पर निरीक्षण के लिए एड़ी पहुंचे है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर की बढ़ी लापरवाही देखने को मिली है। कुछ मरीजों ने हंगामा कर बताया कि डॉक्टर समय पर नही आते है और रूपये लेकर उपचार करते है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल आपको बता दें कि मंगलवार को एडी हेल्थ सहारनपुर शामली पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया, एक तरफ जहां एडी हेल्थ एक ओर जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण कर रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं थे।और उनके कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कटारे लगी हुई थी।

 

जब मरीजों से पूछा कि वह यहां पर लंबी लंबी लाइन लगाई क्यों खड़े हैं तो उन्होंने बताया कि वह सुबह 8:00 बजे ही अपना उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंच गए थे और सुबह 8 बजे से ही डॉक्टरों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 9:06 बजे तक भी डॉक्टर अपने वर्किंग कक्ष में नहीं आये हैं। अब सवाल यह होता है,कि अगर उच्च अधिकारी एडी हेल्थ के निरीक्षण के दौरान भी डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं आते तो अन्य दिनों के क्या हाल होगा। यह तो सोचने वाली बात होंगी, वही आज भी दूरी ओर डॉक्टर के वर्किंग कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है।

 

लेकिन उसके बावजूद भी एडी हेल्थ द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई और जिला अस्पताल प्रभारी के कक्ष में अपना 30 बिंदु के बारे में निरीक्षण करके वापस लौट गए। इतना ही नहीं एडी हेल्थ डॉक्टर गोराई के सामने भी एक महिला मरीज पहुंची। जिसने कहा कि वह अपने दांत दिखाने के लिए आई है, लेकिन दांतों के डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं है।

 

 

लेकिन उसके बावजूद भी एडी हेल्थ ने मरीज की बातों पर अनदेखा कर दिया। वहीं दूसरी और एडी हेल्थ एक कक्षा में बैठकर तीन बिंदु पर जांच करते रहे। तो वही कमरे के बराबर में डॉक्टर, नर्स स्टाफ चुपचाप आते रहे और पर्दे के पीछे अपनी अटेंडेंस लगते रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय